वैश्विक तापमान वृद्धि
आज मैंने ये रोचक जालपृष्ठ देखा वैश्विक तापमान वृद्धि के आंकड़ों पर। लेख के अनुसार विश्व के पर्यावरण में बदलाव आतंकवाद से भी ज़्यादा खतरनाक है।
सबसे ज़्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले देशों में अपना पड़ोसी चीन है जो कि विश्व में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश होने के साथ साथ ज़्यादा संसाधनों का भी इस्तेमाल कर रहा है। जैसे के कोयले के प्रयोग में ये नंबर एक है और कार्बन डाइ ऑक्साइड प्रदूषण के मामले में नंबर दो है। समुद्र के किनारे वाले देखों को काफ़ी खतरा है क्योंकि वहां पानी का स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ भी अक्सर आने लगी है उदाहरणार्थ तुवालू द्वीप में जो कि भूमध्य रेखा पर स्थित है।
मैंने तो उत्तर प्रदेश में ही देखा है कि गर्मी कितनी विकट हो गयी है।
उदाहरण के लिये पहले आज के पर्यावरण में अन्तर नीचे दिखाये चित्र में देखें।
पूरी जानकारी के लिये जालस्थल देखें।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
<< Home