मंगलवार, मार्च 15, 2005

सौर ऊर्जा

आज मैं शोध संबन्धित विषय पर कुछ पढ़ते समय सौर बैटरी के बारे में सोच रहा था (जिसमें कि मेरी रुचि है), तो मन में खयाल आया कि क्या सौर ऊर्जा को बिजली में बदलने का केवल सौर बैटरी ही एक ज़रिया है या फिर कुछ और भी विकल्प हो सकता है जो कि सौर बैटरी से बेहतर हो। ये इसलिये क्योंकि सौर बैटरियां सेमीकंडक्टर पदार्थों की बनी होती हैं जो कि बहुत मंहगे होते हैं, उनको बनाने में काफ़ी प्रदूषण होता है और चूंकि उनकी ऊर्जा को परिवर्तित करने की क्षमता बहुत कम (~१-१५%) होती है इसलिये बहुत बड़े सौर पैनलों का प्रयोग किया जाता है। हालांकि पॉलीमर पदार्थ इस दिशा में काफ़ी कारगर साबित हो सकते हैं पर उनकी ऊर्जा परिवर्तन क्षमता तो अभी और भी कम है (~1%)। इसलिये खयाल आया कि क्या और भी कोई विकल्प हो सकता है इस अथाह सौर ऊर्जा को बिजली में परिवर्तित करने का जो कि बेहतर हो।

विचार जारी है!!!! ह्म्म्म्म्म्म्म! विचार आमन्त्रित हैं।

2 Comments:

At 6:03 पूर्वाह्न, Blogger Shail said...

अपनी जानकारी तो इस मामले में शून्य है, लेकिन क्या किसी प्राकृतिक पदार्थ का उपयोग नहीं किया जा सकता?

 
At 5:10 पूर्वाह्न, Blogger आशीष said...

अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं किया गया है लेकिन आपका विचार काम का हो सकता है। कुछ पता चलता है तो अवगत कराऊंगा। अभी तक ऐसे पदार्थों का पता नहीं है जो कि सौर ऊर्जा को ज़्यादा से ज़्यादा विद्युत या ऊष्मा में परिवर्तित करें और वो भी कम लागत पर।

 

एक टिप्पणी भेजें

<< Home